चोरी की गाड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली देवा प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बाइक चोरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनो को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी देवा प्रकाश चन्द्र शर्मा ने पवईयाबाद नहर की पटरी पर दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। पकड़े गये दोनो वाहन चोर कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम मवईया निवासी तनुज पुत्र रामू गौतम, ज्ञानचन्द्र पुत्र राजेन्द्र गौतम थे। पुलिस ने दोनो चोरों के पास से चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की। थाना प्रभारी ने 41/411/413 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनो चोरों को जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!