फरिश्ता बनकर पहुंची श्रावस्ती पुलिस,

सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330

फरिश्ता बनकर पहुंची श्रावस्ती पुलिस, फांसी लगा रही महिला की बचाई जान तथा महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित उसके मायके पहुंचाया।

श्रावस्ती थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत तैनात पीआरवी 2505 अपने निर्धारित प्वॉइंट धरसवां के पास खड़ी थी तभी एक महिला पीआरवी कर्मियों के पास दौड़ती हुई आई उसने बताया की एक महिला नहर के किनारे लगे पेड़ में फांसी लगा रही थी, इस पर पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल पहुंच कर उस महिला को नीचे उतारा गया और उसे उसके ससुराल लेकर जाया गया जहाँ उसके दो बच्चे थे। महिला ने बताया उसके पति बाहर रहते हैं वह महिला अपने ससुराल वालों के साथ नही रहना चाहती थी इस पर पीआरवी कर्मियों द्वारा उस महिला व दोनों बच्चों को उसके मायके में छोड़ा गया।
पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को काफी समझाया गया।तब महिला ने कहा कि अब दोबारा कभी आत्महत्या का प्रयास नही करेगी।
पीआरवी कर्मियों के तत्परता से एक महिला की जान बची जिसकी आम जनमानस ने इसकी सराहना की जा रही है।

सद्दाम हुसैन संवाददाता जिला श्रावस्ती 8957560330

 

Don`t copy text!