गिरोह के सरगना सहित छः शातिर लुटेरे गिरफ्तार दो चार पहिया वाहन, अवैध असलहे व चोरी का सामान बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। लोनीकटरा प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम के सदस्यों ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके छः शातिर अन्र्तजनपदीय लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से दो चार पहिया वाहन, अवैध असलहे और एक माह पूर्व हुई पूर्वांचल एक्सप्रेस लूट का सामान भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क से खुश होकर पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, बीती शुक्रवार की रात को मुखबिर की सूचना पर लोनीकटरा थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला और स्वाॅट टीम प्रभारी ने दल बल के साथ ग्राम इलियासपुर में छापा मारा और मौके पर शातिर लुटेरे जनपद लखनऊ के थाना कृष्णा नगर मोहल्ला दामोदरनगर निवासी डब्बू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता को धर दबोचा। मौके पर से पुलिस ने जनपद उन्नाव के थाना असोहा के ग्राम पितना खेड़ा निवासी बउवा कश्यप पुत्र घुरऊ, जनपद बलरामपुर के थाना सादुल्लानगर के ग्राम रहमतनगर निवासी मिथलेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल जनपद लखनऊ के थाना आसियाना के बंगलाबाजार निवासी दीपक कुमार पुत्र महेश कश्यप जनपद सुल्तानपुर के थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी विनय पाण्डेय पुत्र भुल्लन पाण्डेय, जनपद कानपुर के थाना करनलगंज के मोहल्ला दिलदार खाकी मस्जिद निवासी मो. रिजवान मो. सिद्दीक को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक पिकप, एक टाटा मैजिक, 78 लोहे की प्लेट चोरी की, एक अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस व 7450 रुपये नकद बरामद किये। पुलिस लाइन में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि डब्बू गुप्ता इस गिरोह का सरगना है इसके ऊपर विभिन्न जनपदों में चोरी और लूटपाट के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि आर्थिक लाभ पाने के खातिर यह सभी लोग लूटपाट का अपराध करते हैं। सबसे पहले गिरोह के सदस्य जहां पर घटना को अंजाम देना होता था वहां की रैकी करते थे और उसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप और हाॅफ डाला से फरार हो जाया करते थे। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि यह लोग रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देने में नही चूकते थे। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 28 जनवरी की रात्रि को पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे पर काम हो रहे सरांय पाण्डेय गांव के पास इन लुटेरों ने चैकीदार को बंधक बना करके लोहे की शटरिंग प्लेटे उठा ले गये थे। उन चोरी की प्लेटों को यह लोग इमरान खान राहत इण्टरप्राइजेस और राजेश गुप्ता बाबा टेªडर्स को बेचते थे। जबकि चोरी का माल खरीदने वाले लोग सारा समान गला करके गैर प्रांतो को बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को इस गुडवर्क से खुश होकर बधाई दी है। शातिर लुटेरे गिरोह के सरगना डब्बू गुप्ता के ऊपर कुल 26 मुकदमें जनपद बाराबंकी व लखनऊ के विभिन्न थानो में पंजीकृत हैं। थाना लोनीकटरा में डब्बू के विरुद्ध डकैती व थाना हैदरगढ़ में डब्बू गुप्ता के विरुद्ध चोरी और अवैध असलहे रखने का मुकदमा पंजीकृत हैं। जबकि लखनऊ जनपद के थाना कृष्णानगर में डब्बू गुप्ता के विरुद्ध दो दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!