विधायक बैजनाथ ने विकास कार्यो का किया शिलान्यास
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रदेश की भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हैदरगढ़ विधानसभा के त्रिवेदीगंज ब्लॉक में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के अंतर्गत 180 करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यो का शिलान्यास के अंतर्गत हैदरगढ़ के त्रिवेदीगंज ब्लॉक के ग्राम फतेहपुर जमरवा के कालेदेव बाबा स्थान का पर्यटन विकास का सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्य लागत 49.18लाख का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक। बैजनाथ रावत ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की अध्य्क्षता कर रहे महेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास की गंगा बह रही है। जिला पंचायत प्रत्याशी नेहा सिंह आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास का काम कर रही है। इस मौके पर उत्तम वर्मा, संतोष आर्य, सुनील कुमार, सौरभ सिंह प्रधान, मास्टर रामयश विक्रम, महेंद्र मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश बाजपेई ने किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

