पंचायत में किसानो ने कहा निर्दयी है भाजपा सरकार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। किसान पार्टी व जयहिंद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।किसान पंचायत में वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि सैकड़ो किसानों की शहादत होने पर भी सरकार की तरफ से संवेदना का एक शब्द भी नही सुनाई दिया। इलाके के नयापुरवा स्थित कन्हैय्यालाल यादव के प्रतिष्ठान पर आयोजित किसान पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल वर्मा व जयहिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे दोनो लोगो का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।पंचायत में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बी एल वर्मा ने कहा कि आज देश के किसान को एकजुट होकर एक साथ खड़े होने की जरूरत है।भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।इससे निरंकुश सरकार आज तक नही आई।दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे सैकड़ो किसानों की जान चली गयी लेकिन सरकार देश के पीएम से संवेदना का एक शब्द भी नही बोला। जयहिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति करती है इसे गांव ग्रामीण से कोई नाता नही है। आज पूरे देश के किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर तीन महीने से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन दमनकारी सरकार ने किसानों की अभी तक बात नही सुनी। पंचायत में इसके अलावा तमाम वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस पंचायत में बाबा सुरेश चन्द,दिनेश चन्द वर्मा, सुंदर लाल यादव,राम हरख रावत,मो मेराज,अशोक कुमार वर्मा, राम नरेश रावत,देशराज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!