विनय कटियार का इन्द्र प्रताप व दिनेश निषाद ने किया स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व सांसद विनय कटियार का आज बाराबंकी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विदित हो कि भाजपा नेता पंकज मिश्रा के पिता की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से लौटते समय हैदरगढ़ तहसील के हरीलाल पुरवा चैराहे पर इन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता दिनेश निषाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद एवं दिग्गज भाजपा नेता विनय कटियार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री कटियार ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुटने और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया। विकास के नाम पर सिर्फ अपनी जेब भरी। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है। सूबे में भाजपा ने चार सालों में वह कार्य किए जो विगत कई वर्षों में नहीं हो पाए। श्री कटियार ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के हित में बना कृषि अध्यादेश कृषकों की उन्नति का मार्ग सृजन करेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, नीरज सिंह, रवीन्द्र पाण्डेय, दिनेश कुमार, ज्ञानेन्द्र तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!