होली व शबे बरात त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

बहराइच। होली व शबे बरात त्यौहार के मद्देनजर जरवल रोड थाना परिसर में उप जिला अधिकारी कैसरगंज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिला अधिकारी कैसरगंज महेश कैथल ने होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को आपसी सौहार्द प्रेम एवं भाईचारा के बीच मनाए जाने की अपील क्षेत्रवासियों से की बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा की होली रंगों का त्योहार है इसे बदरंग ना होने दें प्रशासन आपके साथ है यदि किसी प्रकार की कोई समस्या की आशंका हो तो अभिलंब प्रशासन को सूचित करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज शंकर प्रसाद ने भी कहा कि जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं अपराधिक तत्वों की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को देकर सामाजिक सौहार्द बनाये रखें थाना प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड अ‌रुन द्विवेदी ने भी प्रशासन के सहयोग एवं आगामी त्योहारी तथा पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर त्योहार की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि भाजपा ओम प्रकाश अवस्थी, पूर्व प्रधान अजय कुमार वर्मा जिला मंत्री भाजपा संजय राव अल्ताफ हुसैन एडवोकेट प्रवीण श्रीवास्तव रमेश कुमार निषाद प्रदीप जयसवाल प्रधान राकेश राव माता प्रसाद जयसवाल महमूद पुत्ती लाल यादव ओम चंद वर्मा मोहम्मद मुबस्सिर, हरी प्रसाद आदि ग्राम प्रधान वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उपनिरीक्षक उदित कुमार वर्मा, अमित सिंह सिपाही अतीउल्लाह, अजीमुद्दीन सिपाही सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Don`t copy text!