दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपियों को नेशनल हाईवे कूढा सादात के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा उनकी जामा तलाशी लेने पर तीन सौ अस्सी रुपये भी बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के दोनों आरोपी नेशनल हाईवे पर ग्राम कूढा सादात गांव के पास है कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतिज़ार कर रहे हैं।सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा,उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप यादव,चन्द्रभूषण यादव,हेड कॉन्स्टेबल आनन्द यादव,कांस्टेबल सौरभ दीक्षित,यतेंद्र सिंह व शिवजी यादव की टीम को तत्काल लेकर मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपियों वैश उर्फ उवैस पुत्र मुशीर व सुहैल उर्फ गुड्डू पुत्र रफीक निवासीगण गुजरन पुरवा मजरे मीसा कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल तीन सौ अस्सी रुपये भी बरामद किया।कोतवाली रुदौली में गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध 114/21की धारा 376डी(ए) 323/504/506के तहत अभियोग पंजीकृत कर कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो की दोनो आरोपियों पर मंगलवार की सुबह रूदौली कोतवाली क्षेत्र के गौरियामऊ की एक नाबालिग बालिका के साथ बारी बारी से दुष्कर्म करने का था दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी अपनी लोकेशन बार बार बदल रहे थे।जिन्हें शनिवार को रुदौली कोतवाली पुलिस ने ग्राम कूढा सादात पास नेशनल हाइवे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Don`t copy text!