MP के शहरों में बजेगा सायरन, कांग्रेस ने कहा- पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक

मुबारक शाह जिला ब्यूरो चीफ खरगोन मध्य प्रदेश 6263652524

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 मार्च को 11 बजे 2 मिनट का सायरन बजाने और लोगों को जागरूक करने के ऐलान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बयानों के दौर तेज हो गए हैं. कांग्रेस में कोरोना संक्रमण काल में पहले थाली बजाने फिर सायरन बजाने की तैयारी पर सरकार पर हमला बोला है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कोरोना को सरकार ने मजाक बना दिया है. अब 23 तारीख को सायरन बजाया जाएगा. इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है.

कोरोना कम हुआ तब बीजेपी ने बड़े आयोजन किए और इसी के कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ गया. पीसी शर्मा ने 23 मार्च को 11 बजे सहारन बजाने के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले थाली बजाकर कोरोना को बहरा करने की कोशिश की गई. अब सायरन बजाकर फिर बहरा कर रहे हैं. सायरन से क्या कोरोना खत्म हो जाएगा. नाईट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को दिन में अंधा बताने की कोशिश की गई. और अब बताया जा रहा है कि कोरोना का एक्सीडेंट होगा. और वह कोरोना मर जाएगा.

मुबारक शाह जिला ब्यूरो चीफ खरगोन मध्य प्रदेश 6263652524

Don`t copy text!