समाज लोहिया जी के बताये रास्ते पर चले: गोप डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर बोले पूर्व मंत्री

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक एवं विचारक, दलितों, बेसहारों, शोषितो, अल्पसंख्यकों की आवाज स्व. डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई,तथा शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कार्यालय पहुंच कर स्व डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को लोहिया जी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। जिन्होंने अपनी विद्वत्ता से समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने, और सभी को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया और लोगों को जोड़ने का काम किया था। उनकी सोच सभी को एक समान अधिकार होना चाहिए। ऐसे ही हमारे नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी सोच है कि सबको सम्मान देना, कोई ऊंच नीच का भेदभाव नहीं सबको साथ लेकर चलने की कोशिश और मजलूमों के लिए संघर्ष ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए रात दिन कार्य करें ताकि हम सब के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में कामयाबी मिल सके। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें डॉ. राम मनोहर लोहिया जी प्रमुख रहे हैं। जयंती के अवसर पर प्रीतम सिंह वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम नाथ मौर्य, मो सबाह, हिमांशु यादव, संतोष रावत, कामता यादव, दीपक गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, अवधेश सिंह, डब्बू चैहान आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!