लटकता मिला युवक का शव

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गत मोहल्ला भारतगंज स्थित बूढ़े बाबा की मजार के समीप आम की बाग में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव। शव को देखते ही लोगों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली सतरिख को दी मौके पर पहुंचे दरोगा लालता प्रसाद, वीरेंद्र कुमार पांडे ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव की जांच पड़ताल शुरू कर दी‌। तभी वहां के लोगों व मृतक के परिवारी जन ने बताया कि मृतक का नाम सैफ पुत्र जकी अहमद उम्र लगभग 18 वर्ष है वही मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा व सन्नाटा पसर गया और मृतक के परिवारी जन का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

Don`t copy text!