बाराबंकी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है यह हम सब जानते हैं किंतु स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत आवश्यक होता है। उपरोक्त बातें वृहस्पतिवार को मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार पटवा ने कहा। विशेष शिविर के दूसरे दिन दूसरे दिन आज का विषय स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत रखा गया। आए हुए स्वयंसवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का परिचय दिया तत्पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में समाजसेवी सुयश ने कहा कि आज कोरोना महामारी से दुनिया ग्रसित है उससे भी बचने के लिए हमें स्वच्छता की ओर ही बढ़ना होगा। 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलना इस बात का द्योतक है की महामारी से भी बचने में स्वच्छता का बड़ा योगदान है। यदि स्वस्थ भारत का निर्माण करना है तो भारत को स्वच्छ बनाना ही होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एचएन चैधरी ने कहा कि हमारे बच्चे आज गांव में जाकर के लोगों के मध्य स्वच्छता को लेकर के जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कर्मचारी वरिष्ठ स्वयंसेवक अंकिता दुर्गेश शुभम सद्दाम नमीरा सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

