परिवार नियोजन से लैंगिक समानता बढ़ती है

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव में प्रसार संस्था के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के एन एम त्रिपाठी ने कहा कि परिवार नियोजन से मां एवं शिशु के सेहत में सुधार होता है और महिलाओं को अपने शरीर से जुड़े फैसले लेने का अधिकार मिलता है। इसलिए परिवार नियोजन से लैंगिक समानता भी बढ़ती है। ऐसे में अगर महिलाएं शिक्षा और करियर जारी रखती हैं तो देश की तरक्की में उनका योगदान बढ़ता है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि साक्षरता से शिशु जन्म दर घटाने में मदद मिलती है और परिवार नियोजन एक बुनियादी मानवाधिकार है और समूचे दुनिया में यह हक मिलना चाहिए। डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं की वजह से काफी सफलता मिल रही है। प्रसार संस्था के सचिव शिशुपाल सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समुदाय स्तर पर मिलने वाली परिवार नियोजन सेवाओं पर अवलोकन रिपोर्ट को डॉ0 संजीव कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर के एन एम त्रिपाठी को दी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!