सामूहिक विवार सम्पन्न 57 जोड़े हुए एक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के समस्त तहसीलो में कुल 57 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें नगर पालिका नवाबगंज में 12 जोड़ो, महादेवा आडीटोरियम, रामनगर में 11 जोड़ो, ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ में 11 जोड़ो, विकास खण्ड-दरियाबाद में 10 जोड़ो व सरदार पटेल पार्क, फतेहपुर में 13 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। उक्त 57 जोड़ो में से 01 मुस्लिम तथा 56 हिन्दू जोड़े सम्मिलित है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

