पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कराया सुरक्षा का एहसास

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। होली व पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। पुलिस व्यवस्था चाक-चैबंद होने का संदेश दिया। बड्डूपुर चैराहे से लेकर मल्लावा खिझंना, बाबा कुटी, रीवा सीवा, जोक्स जगसेंडा, भगौली, शाहपुर, डफरपुर आदि गांवों व कस्बों में फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।उन्होंने कहा कि शराबियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी साथ ही हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।इस मौके पर भगौली चैकी इंचार्ज जवाहर लाल द्विवेदी, उपनिरीक्षक राधेश्याम गुप्ता, घनश्याम सिंह, दीपक कुशवाहा, श्रीपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह रामस्वरूप वर्मा अजीत सिंह सुभाष यादव रमेश पटेल, सौरभ यादव, आदित्य कुमार सिंह, मोनू यादव, आशीष सिंह राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल महिमा पांडेय, करिश्मा, प्रीती, काजल सिंह, विमलेश आदि लोग मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!