महिला को टैंकर ने रौंदा, मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। चने का भूसा लेकर घर जा रही एक महिला की पानी के टैंकर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा सिद्धौर केसरगंज मार्ग पर पोरई पेट्रोल पंप के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुर पुरई गांव निवासी शोभाराम वर्मा की लगभग 60 वर्षीय पत्नी रूप रानी खेत में चना तैयार कर उसका भूसा झौवे में लेकर घर जा रही थी। तभी सड़क पर तेजी से जा रहे पानी टैंकर के चपेट में आ गयी। जिससे उसके चीथड़े उड़ गये और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना से ग्रामीणों रोष है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!