होली के रंग में शहर से गांव तक हुआ सराबोर कहीं उड़ा गुलाल, तो कहीं हुई रंगों की बरसात

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। मार्च 28 को होलिका दहन के साथ इसका जश्न शुरू हुआ और सोमवार को रंगों की होली खेली गई, लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार होली सावधानी के साथ मनाई गई। इसके लिए जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई थीं। कोरोना महामारी के कारण भले ही होली खेलने पर सख्ती लग गई है और लोग सार्वजनिक रूप से होली नहीं खेल पा रहे हैं, बावजूद इसके होली की मस्ती को कोरोना वायरस कम नहीं कर पाया। लोगों ने अपनों के साथ अपने-अपने घरों में होली खेली। और एक-दूसरे को रंगों के उत्सव की बधाई दी।
होली का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई स्थानों खासकर ग्रामीण अंचलों में भी खूब रंग चला। शहर के विभिन्न चैराहों पर एकत्र लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला और एक दूसरे को रंग लगा जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद तक चले होली के इस हुड़दंग में शहर वासियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शाम को लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर होली की बधाई दी। वहीं घर आए लोगों को गुझिया खिलाकर स्वागत सत्कार किया गया। होली की उमंग का रंग हर तरफ बिखरा दिखाई दिया। सूरज की किरणों के निकलने के साथ ही हुरियारों की टोली रंग गुलाल लेकर निकल पड़ी। सुबह से ही उड़ते रंग व गुलाल से धरती सतरंगी दिखने दिखने लगी। बच्चों व युवाओं ने डीजे आदि पर जमकर नृत्य किया। रंग के पर्व पर सोमवार को शहर में छाया चैराहा, धनोखर, घंटाघर, सतरिख नाका, पैसार नाका, देवां रोड़, सोमैयानगर, बंकी, लखपेड़ाबाग, आवास विकास में सुबह से ही लोग जुटने लगे। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर पूरी तरह से सराबोर कर दिया। गाजे बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में लोग जमकर थिरके और खूब धमाल मचाया।
वहीं होली की मस्ती में हुरियारों के गायन ने चार चांद लगा दिए। मंगलवार को भी खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सुबह से लेकर दोपहर बारह बजे तक होली का हुडदंग चलता रहा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!