लद्दाख में देश ने एक इंच जमीन भी नहीं खोई : जनरल एमएम नरवणे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
नई दिल्ली सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने के मामले में दवा किया है कि इस मामले में देश ने एक इंच जमीन भी नहीं खोई है। लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के बाद सरकार की ओर से तो बयान आया था, लेकिन पहली बार है कि सेना के स्तर पर इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा ‘हमने कोई जमीन नहीं खोई है। इस घटनाक्रम के पहले भारतीय सेनाएं जहां थीं, अब भी वहीं हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि हम परस्पर और समान सुरक्षा के सिद्धांत के तहत इस समझौते पर पहुंचे हैं।’
उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए कि यह दोनों देशों की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिरता के उद्देश्य को पूरा करता है, ताकि वहां किसी भी प्रकार के टकराव की आशंका कम से कम रहे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इस समझौते के तहत भारत ने किसी भी प्रकार की कोई जमीन पर नियंत्रण खोया है तो उन्होंने कहा कि हमने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है।
Related Posts
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

