सतरिख पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे तमंचा,खोखा कारतूस, 100 ग्राम स्मैक व एक मोटर साइकिल बरामद ।
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा/खोखा कारतूस, 100 ग्राम स्मैक व एक अदद मोटर साइकिल बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
आज दिनांक 30.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख श्री बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान माइनर पुलिया पर मजीठा की तरफ से आ रही एक मोटर साइकिल पल्सर को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्तगण 1. जसवन्त उर्फ बॉबी पुत्र मुन्नीलाल 2. सोनू पुत्र अर्जुन गौतम निवासीगण दुल्हीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर, 100 ग्राम स्मैक व चोरी की मोटर साइकिल पल्सर बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुई । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0-72/21 धारा 307 भादवि, मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम जसवन्त, मु0अ0सं0 74/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सोनू व मु0अ0सं0 75/2021 धारा 41/411 भादवि बनाम जसवन्त व सोनू पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण थाना सतरिख के हिस्ट्रीशीटर (एचएस नम्बर क्रमशः 16ए व 35ए) अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई अपराधिक मामलें दर्ज हैं।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अपना खर्चा चलाने के लिए सुनसान स्थान पर चैन स्न्नैचिंग व स्मैक बेचने का कार्य करते है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि उक्त मोटर साइकिल काफी दिन पहले थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैण्ड से चुराये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण–1. जसवन्त उर्फ बॉबी पुत्र मुन्नीलाल निवासी दुल्हीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी2. सोनू पुत्र अर्जुन गौतम निवासी दुल्हीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
बरामदगीः-
आपराधिक इतिहास-
1. जसवन्त उर्फ बॉबी पुत्र मुन्नीलाल निवासी दुल्हीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0-179/2017 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-289/2020 धारा 60 आब0 अधि0 थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-315/2020 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0-1086/2018 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0-1099/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0-1092/2018 धारा 393 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0-1113/2019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0-746/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0-1104/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0-1105/2020 धारा 356/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
11. मु0अ0सं0-1108/2020 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. सोनू पुत्र अर्जुन गौतम निवासी दुल्हीपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
1. मु0अ0सं0-1086/2018 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-1092/2018 धारा 393 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-1100/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0-1113/2019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0-746/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0-1104/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0-1105/2020 धारा 356/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0-1108/2020 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0-1110/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

