….अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद ।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
आज दिनांक 31.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रतन प्रकाश शुक्ला पुत्र विधाराम शुक्ला निवासी सौमेया नगर ढकौली थाना कोतवाली नगर बाराबंकी को भेडहा नाला से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 361/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त–
रतन प्रकाश शुक्ला पुत्र विधाराम शुक्ला निवासी सौमेया नगर ढकौली थाना कोतवाली नगर बाराबंकी

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!