एक बार फिर यमुना नदी का देखने को मिला रौद्र रूप त्योहार के दूसरे दिन ही घरों में मचा कोहराम
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
फतेहपुर मामला है थाना ललौली के उरौली गांव का जहा होली त्योहार के दूसरे दिन ही घटित हुई बड़ी दुर्घटना जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। होली के दूसरे दिन ही बिखरे होली के रंग।
दिन बुधवार समय करीपन सुबह के आठ बज रहे थे। तभी ऊषा पुत्री/रामधनी विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष, संध्या देवी पुत्री/बुधराज विश्वकर्मा 20 वर्ष, रीना देवी पुत्री/जुग्गी लाल विश्वकर्मा 15 वर्ष, श्रद्धा देवी पुत्री/कल्लू राम विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष, गुंजन देवी पुत्री/बड्डा सिंह चंदेल उम्र 11 वर्ष व उनकी अन्य सहेलियां वह पड़ोसी बच्चे ,होली के दूसरे दिन ही यमुना नदी स्नान के लिए गए हुए थे। तभी अचानक यमुना नदी में स्नान करते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से उषा देवी, संध्या देवी, रीना देवी, श्रद्धा देवी, व गुंजन देवी यमुना नदी में डूब गई तभी वहां मौजूद अदरी गांव के नाविक रमेश निषाद ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए बड़े ही
जा बाजी के साथ उनमें से चार बच्चियों को यमुना नदी से बाहर निकाला लेकिन उनमें से एक बच्ची रीना पुत्री/ जुग्गीलाल लापता थी। बहुत कोशिशों के बाद भी रीना के ना मिलने पर नाविक जमुना नदी से बाहर आ गया।। जिसके बाद उनमें से दो बच्चियां श्रद्धा देवी व संध्या देवी अपने पैरों से चलकर अपने घर गई व घटना के बारे में जानकारी दी उसके बाद उन बच्चियों को पानी की उल्टियां होना शुरू हो गया। जिसके बाद तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी गई वह थाना ललौली के पुलिस प्रशासन को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद समय सुबह के 10:00 बजे लगभग पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया व जैसे ही एंबुलेंस घटनास्थल में पहुंची जिसके बाद उन चारों बच्चियों उषा देवी, गुंजन देवी, संध्या देवी, श्रद्धा देवी, को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद उषा देवी, व गुंजन देवी को जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। वही जब ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गोताखोरों को बुलाने की बात की तो पुलिस प्रशासन ने बताया कि गोताखोर बाहर हैं उनके आने में लगभग शाम हो जाएगी, उसके बाद सूचना पाकर एक बहादुर बिहारी नाविक (मछुआरा) घटनास्थल पहुंचकर जमुना जी में गोते लगाएं वह जाल फेंके जिसके पश्चात समय 1:30 बजे दोपहर को मृतक रीना देवी पुत्री/ जुग्गीलाल उम्र 15 वर्ष, यमुना नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद थाना ललौली के थाना प्रभारी ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही पीड़ित परिवारिक, व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक रीना देवी पुत्री/जुग्गी लाल विश्वकर्मा, व माता मीरा देवी का कहना है की रीना के दो छोटे भाई हैं, व तीन छोटी बड़ी बहने हैं जिनमें से वह तीसरे नंबर की थी। पूरे गांव में घटना के बाद से ही कोहराम मचा हुआ है।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

