-सतरिख पुलिस के गुडवर्क में नया मोड़ मुख्यमंत्री से जांच की मांग ।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
मामला उजागर होने पर किया आनन-फानन में भेजा चालान। -गिरफ्तारी अद्यिपत्र में नही दर्ज है अपराध संख्या।

बाराबंकी। आपने अभी तक पुलिस की कहानी व किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको थाना सतरिख की पुलिस के किये गये कथित गुडवर्क की कहानी प्रकाशित कर रहे हैं, कि किस तरह से पुलिस घर से उठाकर लाती है और मोलभाव करती है और मामला तय नहीं होता है तो भेजा जाता है चालान! 27 मार्च की रात्रि में दो व्यक्तियों को पुलिस घर से पकड़ लाती है और फिर जब थाने द्वारा नहीं छोड़ जाता है तो पीड़ित के परिवार दिनांक 30 मार्च को दिन के 12 बजे शिकायत उच्चाधिकारियांे से करती है और मामला शासन प्रशासन तक पहुंचता है तब आनन-फानन में थाना सतरिख की पुलिस कथित मुल्जिमों का चालान भेजकर मामले को दबाने में लग जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुल्हीपुर, थाना सतरिख, जिला बाराबंकी निवासिनी श्रीमती देवी पत्नी अंर्जुन ने जनपद बाराबंकी सहित उच्चाधिकारियांे को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर पुलिस आरोप लगाया है कि पुत्र सोनू गौतम व गांव के जसवंत पुत्र मुन्नी लाल को दिनांक 27/28.03.2021 की रात्रि लगभग 1 बजे थाना सतरिख की पुलिस उपरोक्त दोनों लोगों को घर से जगाकर उठा लाई। पुत्रों के बारे में पुलिस से पूछा तो पुलिस ने गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया तथा कहा कि उपरोक्त दोनों लोगों का आदेश है कि एनकाउंटर कर दिया जाये इसी कारण ले जा रहा हूँ, होली के बाद इन लोगों का एनकाउंटर किया जायेगा। पीड़िता लगातार थाने पर दो दिन तक चिरौती विनती करती रही, पूरे थाने की पुलिस एक ही चीज कह रही थी कि दोनों लड़कों का एनकाउंटर किया जायेगा, पीड़िता के पुत्र के छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसी तरह तीन माह पहले फर्जी कई मुकदमों में पीड़िता के पुत्रों को बंद किया गया था, न्यायालय द्वारा लगभग 5 दिन पूर्व जमानत दी गई थी। पीड़िता के पुत्र होली का त्यौहार होने के कारण घर पर थे अन्यथा मजदूरी करने के लिए बाहर रहते है, पुलिस थाना कोतवाली नगर व थाना सतरिख पुलिस फर्जी कारगुजारी दिखाने के लिए दोनों लोगों को पकड़ ले गई है और फर्जी कई मुकदमों में दो बार से बंद करती है जबकि पीड़िता के पुत्रों द्वारा कोई भी कोई घटना नहीं की गई है और न ही कभी कोई शिकायत रही है। परन्तु पुलिस थाना सतरिख व कोतवाली नगर जबरदस्ती प्रार्थिनी के पुत्र व जसवंत को एनकाउंटर की धमकी देकर धनउगाही कर रही है न देने पर संगीन मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दे रही है।
.
फर्जी गुडवर्क की उच्च स्तरीय जांच हो: देवेन्द्र सिंह

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के इस कृत्य से जनता में पुलिस की क्षवि धूमिल हो रही है। वहीं इस मामले का संज्ञान लेकर पुलिस के विरूद्ध वाद दाखिल किया जायेगा, ताकि भविष्य में पुलिस इस तरह की फर्जी कारगुजारी करके किसी भी व्यक्ति को अवैध हिरासत में रखकर फर्जी मुकदमें में न वांछित हो और न ही पुलिस फर्जी गुडवर्क दिखा पाये। जबकि साक्ष्य के रूप में थाना सतरिख के एस0एस0आई0 सुशील कुमार त्रिपाठी के मोबाइल नम्बर-8318513156 पर दिनांक 28.03.2021 को समय लगभग रात्रि 8 बजे मोबाइल नम्बर 9838783418 से फोन करके सम्पर्क किया गया तथा अपराध के बारे में पूछा गया तो होलिका दहन के बाद छोड़ने का आश्वासन देते हुए फोन को काट दिया गया। इस बात की पुष्टि अभियुक्तों के परिजनों व कथित गुडवर्क करने वालों के मोबाइल नम्बरों की सी0डी0आर0 तथा लोकेशन तथा थाने की सी0सी0टी0सी0 कैमरों की फुटेज से स्पष्ट हो जायेगा की पुलिस ने फर्जी गुडवर्क किया है। इस फर्जी गुडवर्क की उच्च स्तरीय जांच करके समस्त पुलिसकर्मी थाना सतरिख के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जायेगा और विभागीय कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा जायेगा। ताकि मामले के दोषी पुलिसकर्मी दण्डित किये जाये।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

