मसौली बाराबंकी। वुधवार की दोपहर आलू भूनते समय निकली चिंगारी से धरौली गांव में पांच घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर पम्पिंग सेट इंजन से आग पर काबू पाया। वुधवार की दोपहर वीरेंद्र पुत्र प्यारेलाल रावत के घर निकट कुछ बच्चे आलू भून रहे थे इसी बीच निकली चिंगारी से वीरेंद्र, सुनील पुत्रगण प्यारेलाल, फूलमती पत्नी राम कुँवारे, जैचन्द्र पुत्र राम कुँवारे के घर पर रखे छप्पर जलकर खाक हो गये। छप्पर के नीचे रखा अनाज, साइकिल, ठेलिया सहित बर्तन जल गये। आग की बढ़ती लपटों ने पड़ोसी राम विलास पुत्र रामसागर के भी घर को चपेट में लेती इससे पूर्व ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर पम्पिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया।राम विलास के घर पर रखा करीब 60 किलो0 लहसुन जल गया। सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस एव हल्का लेखपाल ने आग से नुकसान हुई क्षति का आंकलन किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

