शास्त्री हार गये कोरोना की जंग

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली निवासी 60 वर्षीय आनंद कुमार शास्त्री की कोरोना की जंग हार गये। लखनऊ स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिनका अंतिम संस्कार भैंसा कुंड लखनऊ में किया गया। किंहौली निवासी 60 वर्षीय आनन्द कुमार शास्त्री बीते एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। शानिवार को बाराबंकी के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए गये तो हुई कोरोना जांच के बाद लखनऊ स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती शास्त्री की कोरोना जांच पांजिटिव ‌आने से हड़कंप मच गया।जिनको तुरन्त लखनऊ के केजीएमयू में ले जाया गया लेकिन कोविड सेंटर में जगह न मिलने पर बक्सी का तालाब स्थित कोविड रामसागर मिश्र अस्पताल में में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार की रात करीब 1 बजे शास्त्री आनन्द कुमार कोरोना से हार गये और अंतिम सांस ली मेडिकल टीम द्वारा भैंसा कुण्ड लखनऊ में अंतिम संस्कार किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!