बाराबंकी न्यायालय में दर्ज हुआ सतरिख पुलिस के कथित गुडवर्क के खिलाफ वाद। -पुलिस विभाग में हड़कम्प।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के थाना सतरिख पुलिस द्वारा किये गये गुडवर्क का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पीड़िता पहुंची न्यायालय की शरण में। न्यायालय ने पीड़िता के बयान को संज्ञान लेकर वाद दर्ज किया। जिससे पीड़िता के साथ-साथ आम जनता में न्यायालय की प्रतिष्ठा और बढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ कथित गुडवर्क करने वालों में हड़कम्प मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय ने पीड़िता के वाद पर संज्ञान लेते हुए वाद को दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया तत्पश्चात न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अविलम्ब बयान अन्तर्गत धारा 200 सी0आर0पी0सी0 लेखबद्ध किये। पीड़िता द्वारा अपने पुत्र सोनू गौतम तथा जसवंत के ऊपर सतरिख पुलिस द्वारा किये गये अत्याचार को रो-रोकर खुले न्यायालय में बताया। न्यायालय ने दिनांक 05.04.2021 की तिथि पर अन्य साक्षियों की साक्ष्य हेतु पत्रावली नियत की।

मालूम हो कि पीड़िता ग्राम दुल्हीपुर, थाना सतरिख, जिला बाराबंकी की मूल निवासिनी है। पीड़िता के पुत्र सोनू गौतम व गांव के जसवंत पुत्र मुन्नी लाल को दिनांक 27/28.03.2021 की रात्रि लगभग 1 बजे थाना सतरिख की पुलिस उपरोक्त दोनों लोगों को घर से जगाकर उठा लाई। पीड़िता व मुन्नी ने पुत्रों के बारे में पुलिस से पूछा तो पुलिस ने मां-बहन की गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया तथा कहा कि उपरोक्त दोनों लोगों का मुख्यमंत्री का आदेश है कि एनकाउंटर कर दिया जाये इसी कारण ले जा रहा हूँ, होली के बाद इन लोगों का एनकाउंटर किया जायेगा। पीड़िता व मुन्नी लाल ने लगातार थाने पर दो दिन तक चिरौती विनती करती रही, पूरे थाने की पुलिस एक ही चीज कह रही थी कि दोनों लड़कों का एनकाउंटर किया जायेगा, पीड़िता के पुत्र के छोटे-छोटे बच्चे हैं पीड़िता व उसके पुत्र जसवंत को तीन माह पहले फर्जी कई मुकदमों में बंद किया गया था, न्यायालय द्वारा लगभग 5 दिन पूर्व जमानत दी गई थी। पीड़िता के पुत्र होली का त्यौहार होने के कारण घर पर था अन्यथा मजदूरी करने के लिए बाहर रहती है, पुलिस थाना कोतवाली नगर व थाना सतरिख पुलिस फर्जी कारगुजारी दिखाने के लिए दोनों लोगों को पकड़ ले गई है और फर्जी कई मुकदमों में दो बार से बंद करती है जबकि पीड़िता के पुत्रों द्वारा कोई भी कोई घटना नहीं की गई है और न ही कभी कोई शिकायत रही है। परन्तु पुलिस थाना सतरिख जबरदस्ती पीड़िता के पुत्र व जसवंत को एनकाउंटर की धमकी देकर धनउगाही कर रही है तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दे रही है। उपरोक्त सम्पूर्ण घटना में बृजेश कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक-थाना सतरिख, बाराबंकी, सुशील कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ उपनिरीक्षक-थाना सतरिख, बाराबंकी, लालता प्रसाद उपनिरीक्षक-थाना सतरिख, बाराबंकी, दिनेश चन्द्र यादव उपनिरीक्षक-थाना सतरिख, बाराबंकी, कां0 बृजनाथ द्विवेदी, थाना सतरिख, बाराबंकी, का0 पुष्पेन्द्र सिंह, थाना सतरिख, बाराबंकी, कां0 बुद्धीलाल, थाना सतरिख, बाराबंकी व अन्य थाना सतरिख, बाराबंकी के सिपाही व कर्मचारीगण द्वारा अपराधिक कृत्य किया गया है तथा फर्जी मुकदमें में फंसाया गया है जिसका साक्ष्य सभी की मोबाइल लोकेशन तथा मोबाइल सी0डी0आर0 व थाना के सी0सी0टी0वी0 फुटेज इत्यादि से बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
पीड़िता ने उपरोक्त तथ्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत किये जिसकी गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने वाद दर्ज करते पीड़िता के बयान अंकित किया। पीड़िता ने बताया कि मुझे पूरा भरोसा है कि न्यायालय से ही मुझे न्याय मिलेगा और सतरिख पुलिस मेरे परिवार को बेजा हैरान व परेशान करती चली आ रही है, पुलिस की अति होने पर ही मैं न्यायालय की शरण में आई हूँ।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!