छः बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरे अमेठिया में गुरुवार दोपहर करीब 1ः15 बजे बिजली के तारों में घर्षण होने की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे फसल जलकर खाक हो गई। ग्राम पूरे अमेठिया के किसान दुर्गा बख्श सिंह पुत्र विक्रमा सिंह के खेत से ग्यारह हजार बिजली लाइन होकर गुजरती है ,गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर बिजली के तारों में घर्षण होने की तेज आवाज सुनाई पड़ती जिसे सुनकर वहां पर स्थित भट्ठे (शिवम् ब्रिक फील्ड) पर काम कर रहे मजदूरों ने देखा कि खेत में आग लग गई जिससे आस पड़ोस के गांवों में हाहाकार सा मच गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद हालाकि आग पर काबू पाया गया परन्तु तबतक किसान दुर्गा बख्श सिंह का करीब 6 बीघा गेहूं का खेत जलकर नष्ट हो गया। डायल 112 पर ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई परन्तु जबतक 112 पुलिस पहुंची ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विवेक यादव द्वारा मौके पर जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन के सुपुर्द कर दी गई। अब देखना है कि इन हो रहे बड़े हादसों से आखिर कब तक बिजली विभाग अपनी खामियों को छिपाता रहेगा, और किसान इसकी मार झेलता रहेगा।

 

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!