केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद का करते रहे इंतजार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। गुरुवार से शुरु हुई गेंहू खरीद में पहले दिन किसी भी केंद्र में बोहनी नही हुई। केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद के लिए किसानों का इंतजार करते रहे। 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेंहू खरीद पहले ही दिन धरासायी होती हुई नजर आयी। सरकारी दर से किसानों की उपज को खरीदने के लिए तहसील नवाबगंज विभिन्न एजेंसियों के 9 क्रय केंद्र खोले गये है जिसमे मसौली ब्लाक के मंडी समिति सफदरगंज परिसर में मार्केटिंग एव विपणन शाखा के दो गेंहू क्रय केंद्र खोले गये जिसमे दोनों केंद्रों पर बोहनी नही हुई। प्रदेश सरकार ने इस बार गेंहू खरीद का सर्मथन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल रखा है। गुरुवार को केंद्रों में गेंहू खरीद शुरु की जानी थी। क्रय केंद्र खुले तो जरुर लेकिन वह गेंहू बेंचने कोई किसान नहीं पहुंचा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

