शातिर अभियुक्तों गिरफ्तार, कब्जे से मारफीन बरामद।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752
बाराबंकी थाना कोठी पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 200 ग्राम मारफीन बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 02.04.2021 को थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1. जऊवार पुत्र शरीफ 2. समीर पुत्र मोईद निवासीगण ग्राम इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को ग्राम कैसरगंज सेमरांवा मार्ग थाना कोठी से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से 100-100 ग्राम कुल 200 ग्राम मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 105-106/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. जऊवार पुत्र शरीफ निवासी ग्राम इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी2. समीर पुत्र मोईद निवासी ग्राम इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

