बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर कुल 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 235 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 235 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद किया गया।

➡ थाना रामनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद ।
दिनांक 02.04.2021 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम रतनपुर में दबिश के दौरान मौके से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए । मौके से फरार 04 महिला अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 03.04.2021 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त त्रिलोकीनाथ पुत्र रामदुलारे निवासी रतनपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद ।
आज दिनांक 03.04.2021 को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. झिंगुरी पुत्र श्यामलाल निवासी नन्हियापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी 2. संतराम पुत्र रामऔतार निवासी मल्लूपुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/21 धारा 272 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद ।
आज दिनांक 03.04.2021 को थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बिदुर कश्यप पुत्र स्व0 देवतादीन निवासी सूर्युपुर खपरैला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना मसौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 02.04.2021 को थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. सतीश गौतम पुत्र दिनेश गौतम निवासी नगुआमउकला थाना बक्सी तालाब जनपद लखनऊ 2. लल्लन लोध पुत्र भगवानदास लोध निवासी बिठौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 20-40 लीटर कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67-68/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 02.04.2021 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ निरहुआ पुत्र रामसजीवन निवासी शंकरगढ़ मजरे बबुरागांव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना सतरिख पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
आज दिनांक 03.04.2021 को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवराम रावत उर्फ पिंटा पुत्र स्व0 श्री राम निवासी हासेमऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!