प्रेम प्रसंग में परिजनों ने छात्रा को उतारा मौत के घाट शव को लटकाया पेड़ पर प्रेमी को भी मारने का किया प्रयास

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

फर्रुखाबाद।दिनदहाड़े छात्रा आंति की ऑनर किलिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आंति थाना मेरापुर के ग्राम देवसनी निवासी अतर सिंह राजपूत की युवा पुत्री थी वह बीए में पढ़ती थी। अतर सिंह ने थाने में बेटी की फौती की दर्ज कराई सूचना में पुलिस को अवगत कराया कि आज सुबह बेटी आंति का शव गांव के ही सर्वेश राजपूत के आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाना चाहता हूं।

गांव में चर्चा है कि छात्रा का पडोसी सर्वेश राजपूत के युवा पुत्र सोबरन से बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिन अतर सिंह ने बेटी को सोबरन के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अतर सिंह को देखकर सोबरन भागने लगा अतर सिंह ने उसको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सोबरन ने दराती दिखाकर अतर सिंह को आगे बढ़ने से रोक दिया था भय के कारण सोबरन घर से कहीं चला गया। आज सुबह छात्रा को उसके चाचा ध्रुव सिंह प्रमोद, प्रदीप, अरविंद, अमर सिंह एवं ताऊ बादाम सिंह पीटते हुए गांव के बाहर अपने नलकूप पर ले गए अतर सिंह नलकूप पर पहले से ही मौजूद था।

सभी ने छात्रा को मार डाला गांव वाले छात्रा को देखने लड़कों पर पहुंचे तो छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों को गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। छात्रा के शव को करीब 300 मीटर दूर सर्वेश के बाग में ले जाकर पेड़ से लटकाया गया। छात्रा के परिजनों ने सोबरन पक्ष के युवक ध्यानपाल पुत्र दिनेश चंद को गांव के विजय सिंह की समर्सिबल के पास पकड़ लिया और उसे पीटते हुए सर्वेश के बाग की ओर ले जाने लगे। ध्यान पाल की मां ने पुलिस को सूचना दी कि छात्रा के परिजन मेरे बेटे को मारकर छात्रा के साथ ही जलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने ध्यान पाल को पीटने के आरोप में ध्रुव सिंह प्रदीप अमर सिंह के साथ ही ध्यान पाल को भी पकड़ लिया और सभी को थाने ले गए।

फॉरेंसिक टीम प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर जाकर हत्या के सबूत एकत्र किए। महिला उपनिरीक्षक इला सिंह ने छात्रा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना अध्यक्ष धर्वेद्र कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी हिरासत में लिए गए लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। आंति पखना चौराहा कमलादेवी जदुनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में आंति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जबकि सोबरन जनपद मैनपुरी के डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र है।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

 

Don`t copy text!