5 से 18 अप्रैल तक होगा खाद्यान्न वितरण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत नियमित योजना के खाद्यान्न का वितरण आगामी 05 से 18 अप्रैल तक सम्पन्न होगा। इस योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा. खाद्यान्न (20 किग्रा. गेहूॅ व 15 किग्रा. चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा. खाद्यान्न (03 किग्रा. गेहूॅ व 02 किग्रा. चावल) वितरित किया जायेगा। दोनों प्रकार के राशन कार्डधारकों का देय गेहूॅ व मूल्य रु0 2 प्रति किग्रा0 तथा चावल का मूल्य रु0 3 प्रति किग्रा0 होगा। उचित दर दुकान पर खाद्यान्न प्राप्त होने के दौरान कार्डधारक मास्क, गमछा इत्यादि का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के अन्तर्गत प्रत्येक दशा में न्यूनतम 02 गज की दूरी अवश्य बनाये रखें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

