आग से गृहस्थी जलकर राख

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव में सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग की जद में आने से 10 झुग्गी झोपड़ियों में रखा लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है अग्नि शमन की पहुंची गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरा कटेहरा के मौजा ढेकवा में सिया राम के घर अज्ञात कारणों से सुबह करीब 10 बजे आग लग गई पछुवा हवाओं के तेज झोंकों के साथ आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी जद में आने से कृष्णावती अरविंद सियाराम अवधेश इंद्रसेन कैलाश कन्हैया लाल ओमप्रकाश संतोष कुमार सूरज पाल समेत 10 लोगों की झुग्गी झोपड़ियों में रखी लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है अग्निकांड से सबसे ज्यादा नुकसान सियाराम का हुआ है जिनकी करीब 2 लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई वहीं कन्हैया लाल की झोपड़ी में रखे 10 हजार रुपये व खाद्यान्न भी आग में जलकर खाक हो गया। जिनके पास रहने को घर नहीं, सोने को बिस्तर नहीं, जो खुले आसमान के नीचे रहने के मजबूर हो गए वहीं ग्राम प्रधान माता प्रसाद ने मानवता दिखाते हुए अपने पास से लाई चना व पूड़ी सब्जी के लंच पैकेट वितरण करके उन्हें राहत पहुंचाया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!