ग्राम शुक्लाई में छह दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम :”नई रोशनी ”  ग्रुप- डी  चौथे बैच का हुआ शुभारंभ 

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी  । ग्राम शुक्लाई में न्यू रेनबो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा छह दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम “नई रोशनी ”  ग्रुप – डी चौथे बैच का आज 05:04:2021 को हुआ शुभारंभ । ग्राम शुक्लाई  जनपद बाराबंकी में  अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित छह दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम  ग्रुप डी चौथे बैच का 25 अल्प संख्यक महिलाओं के साथ  शुभारंभ न्यू रेनबो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया । जिसमें कृष्णा चौधरी ने महिलाओं में जागरुकता लाने के लिये महिलाओं में नेतृत्व कुशलताओं एवं लोक तान्त्रिक नेतृत्व का तरीक़ा विस्तार से बताया एवं कोविड -19 के बारे में लक्षण व बचाओ के बारे में बताया । उन्होंने यह भी कहा कि सभी महिलाओं को मास्क लगाना अति आवश्यक है।अधिक भीड़ वाले स्थानों पर्जाने से अपने को अलग रखें।दो गज की दूरी बहुत जरूरी है ।  अल्प संख्यक  महिलाओं को मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर एवं बैग किट का वितरण किया गया । इस मौके पर  संस्थान की संरक्षिका  ऊषा श्रीवास्तव  , कृष्णा चौधरी , अनुज कुमार, करन श्रीवास्तव , आलोक सिंह एडवोकेट , रेनू सिंह , अनुज कुमार , प्रेरणा  श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । अन्त में संस्था के प्रबंधक अनुराग  श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!