हमारा देश कोविड-19 से अभी छुटकारा नही पाया: अंगद कश्यप मनायी गयी महर्षि कश्यप जयंती
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। देवा कुर्सी रोड स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबन्धक अंगद कुमार कश्यप एवम समदर्शी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र कश्यप ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्योति जागृति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अंगद कुमार कश्यप ने उपस्थिति लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अभी भी हमारा देश कोविड-19 से छुटकारा नही पाया है। अतः सावधानी बरतते हुए जयंती मनाए। इस अवसर पर आस्था वाजपेई, बबिता यादव, सोनी वर्मा, समीरा बानो, अवधेश कुमार यादव, अखिलेश यादव, जगजीवन कश्यप, दिनेश गौंड, अर्जुन कश्यप, अभिषेक कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

