पूर्व मंत्री राकेश का मसौली में हुआ स्वागत
मसौली बाराबंकी। सपा के पूर्व कैविनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा का कस्बा बड़ागाँव में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आप लोग कमर कस ले और बूथ स्तर पर तैयारिया शुरु कर दे। क्योकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नाकामियों से प्रदेश की जनता सपा की ओर देख रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जन जन तक पहुंचाते की अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2022 परिवर्तन का वर्ष होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश है कि किसानों, गरीबों, नौजवानों को सम्मान मिलें । और सभी को हक और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर भाजपा को देश व प्रदेश से मुक्ति दिलाने की अपील की। विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा के लोग धार्मिक व साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर आपस में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं समाज का बटवारा होगा तो खुशहाली कैसे आएगी वर्तमान सरकार मे जो लोग हैं वे जनता के हितो के विरूद्ध काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार मे किसान नौजवान गरीब सभी परेशान है महंगाई की मार से लोग त्रस्त है रोजगार के अवसर खत्म होने से बेरोजगारी झेलने को मजबूर है। इस मौके पर गुड्डु हसन, मिथलेश वर्मा, संजय वर्मा, नीटू वर्मा, ब्रजभूषण वर्मा उर्फ छोटू, नमन वर्मा , विष्नु पुनीत, आकाश वर्मा, अमन वर्मा, पवन वर्मा, पहुना वर्मा, रामे रावत, रईश अहमद सुरजन यादव, कन्हैया लाल चैहान, मो. हासिम, श्री चंद यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

