सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चर्चा की लोगो से सुरक्षित रहने की अपील की

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। देश में बढ़ते कोरोना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आवाम के स्वास्थ को लेकर चिंतित है। जिसको लेकर दरगाहे आलिया नजफे हिन्द (जोगीपुरा) चेयरमैन सय्यद मुजहिद हुसैन नकवी ने बैठक कर कहा कि देश में बढ़ते कोरोना से लोग परेशान है हम सबकी जिम्मेदारी है की लोगो की हर तरह से मदद की जायेगी। श्री नकवी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना वेक्सीन गरीबो को बिलकुल फ्री करने से लोगो ने रहत की सांस ली है। सभासद संघ अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह (ज्ञानू) का कहना है कि कोरोना ने एक बार फिर देश में पैर पसारना शुरू कर दिया ये सबसे चिन्ता का विषय है श्री ज्ञानू ने लोगो से अपील की है कि आप लोग जल्द से जल्द कोरोना वेक्सीन लगवा ले ताकि कोरोना को हराया जा सके। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ताज बाबा राइन ने कहा कि अगले साल कोरोना की वजह से सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुवे मुस्लिम समाज ने रमजान को लेकर अपने घरों में रहे कर अल्लाह की इबादत की है। श्री राइन आगे कहा कि अगर इस साल भी कोरोना की वजह से सरकार कोई गाइड लाइन आती है तो इस वर्ष भी आदेश का पालन किया जायेगा। सभासद सादिक हुसैन ने कोरोना को लेकर अपने वार्ड में साफ सफाई और सेनेटाइजर करवाया जा रहा है। सभासद ने लोगो से अपील की है कि आप लोग अपने घरों का कूड़ा बाहर ना फैके अपने घरों के बाहर सफाई रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। इस अवसर पर कर्बला बड़ेल सिविल लाइन के मुतवल्ली असद रिजवी, मंजर अब्बास, पत्रकार आसिफ हुसैन, सभासद संजय जायसवाल, अधिवक्ता अब्बास जैदी, सभासद मोहम्मद आसिफ, आदि मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

Don`t copy text!