515 ग्राम पोस्ता छिलका के साथ एक गिरफ्तार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। रामनगर पुलिस ने मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 515 ग्राम पोस्ता छिलका और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने शातिर तस्कर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक शख्स प्रतिबंधित पोस्ते का छिलका लेकर आने वाला है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने उप निरक्षक राजेश सिंह, का. रोहित कुमार, विशाल कुमार के साथ मुखबिर के बताये पते नथनापुल के पास पहुँचकर अभियुक्त का इंतजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद एक आदमी मोटर साइकिल न यूपी 34 एआर 5597 से आता दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से पोस्ता बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम आशीष मिश्रा उर्फ आशू पुत्र स्व राजकिरन मिश्रा निवासी किशुनपुर बताया। अभियुक्त आशीष काफी समय से नशे का कारोबार में लिप्त था जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी, जो आखिर पुलिस की ग्रिफ्त में आ गया। फिलहाल पुलिस ने शातिर तस्कर आशीष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!