बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत गुरुवार सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में शीशम के पेड़ से लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वैसे पुलिस मौत को आत्महत्या बता रही है। साथ ही में यह भी कह रही है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आयेगी। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम हथोइया निवासी कुलदीप पुत्र रमेश यादव की लाश गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ से ग्रामीणों ने लटकती हुई देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले परिजनों को दी और उसके बाद रामनगर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में हल्का दरोगा का कहना था कि घटना के पीछे पे्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है देखने से लग रहा है कि कुलदीप ने आत्महत्या की है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी पता चलेगी।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

