पीएम मोदी ने दिल्ली एम्स में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक का बनाया कोरोना टीका लगवाया है। टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!