प्रत्याशी जनता के द्वार, लगा है गंदगी का अम्बार! -बंकी की जनता चाहती है नगर का विकास!

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

नगर पंचायत बंकी का कौन बनेगा चेयरमैन?

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव में दर्जनों प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन जनता उसे ही चुनेंगी जो बंकी का विकास करेगा। वहीं दर्जनों प्रत्याशी जनता के द्वार भटक रहे हैं, जनता गंदगी व साफ सफाई न होने से काफी परेशान। कुछ तस्वीरांे के द्वारा व्याप्त समस्याओं से रूबरू कराया जा रहा है।

इस सम्बंध में जब बंकी निवासी कुछ व्यक्तियों से बातचीत की गई तो उन्होंने अपने विचारों से अवगत कराया। जिसमें नगर पंचायत बंकी,बाराबंकी के अम्बेडकर वार्ड नम्बर-1 निवासी मनीष गौतम ने बताया कि दलितों, पिछडो एवम असहाय लोगो की जो मदद करेगा हम लोग उसी प्रत्याशी का ही समर्थन करेंगे और जो हमारे पुश्तैनी शमशान घाट को अवैध तरीके से हासिल करने की कोशिश करेगा उसको मुँह तोड़ जवाब दिया जायेगा, संघर्ष से हम लोग डरने वाले नहीं है। दलित समाज को गुमराह करने वालों को अब जनता बेनकाब करेगी। वहीं बंकी कस्बे में काफी चर्चित नेता अनिल मिश्रा ने बताया कि मैं बंकी के विकास के बात करता हूँ और करता रहूँगा, वोट उसी को दे जो विकास करे, चाहे हिंदू हो या मुसलमान, बंकी में रहने वाला हर व्यक्ति को केवल विकास की जरूरत है। मेरा वोट उसी को जाएगा जो बंकी का समुचित विकास करेगा। सभी मतदाताआंे से मेरा निवेदन है कि आप लोग बैसाखी के सहारे पद हासिल करने वालों से होशियार रहिये। क्योंकि यही लोग चुनाव जीतने के बाद अपने नाम के आगे प्रतिनिधि लिखकर कमीशन खोरी प्रक्रिया को अपना कर लक्जरी गाड़ियों से शीशा बंद करके निकल जायेंगे। अबकी बार जनता बंकी से परिवार वाद की राजनीति का खात्मा अपने वोट से करेगी। जनता ने बैसाखी के सहारे विजय हासिल करने वाले प्रत्याशियों से बनाई दूरी बना ली है।

वही सभासद प्रिया गुप्ता के प्रतिनिधि विनय गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि चुनाव मैदान में दर्जनों उम्मीदवार है लेकिन कोई भी उम्मीदवार ने अभी तक जनता के हित में अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है और न ही अपना लक्ष्य जनता को बताया। जीत किसी की भी लेकिन चुनाव के बाद लक्ष्य एक होना चाहिए कि कस्बे का समुचित विकास हो। वही बंकी निवासी अजीत झा ने बताया कि बार-बार जीतने वाला अगर विजयी होता है तो सुर्खियां बनती हैं, लेकिन बार-बार हारने वाला अगर जीतता है तो इतिहास बनता हैं.! लकी बाजपई ने बताया कि प्राथमिक रूप से उम्मीदवार ही एक दूसरे के धुरविरोधी है न कि जनता और किसी भी उम्मीदवार को किसी व्यक्तिगत विशेष पर कार्यवाही करना निन्दनीय है। उत्तर टोला बंकी निवासी समाजसेवी पंकज सैनी का कहना है कि हमारा चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो हमारी परती जमीनों को विक्रय को रोक सके और पर काबिज अवैध कब्जा हटवा सके और तालाबों का सुंदरीकरण, शमशान घाट, खेल का मैदान और बच्चों के खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था करा सके। स्वच्छ जल की व्यवस्था सभी कस्बा वासियों के लिए कर सके ऐसा ही चेयरमैन बंकी का होना चाहिए।

अखिल बाजपेई ने बताया कि पूरा कस्बा गंदगी की चपेट में है, जगह-जगह गंदगी है, नाली डबडबा रही हैं, लेकिन साफ सफाई का कोई पुरसाहाल नहीं, सभी प्रत्याशी चुनाव में व्यस्त है। अगर चुनाव लड़ रहे किसी प्रत्याशी ने चुनाव से पहले नालियों की सफाई व लगे कूड़ें के ढेर को हटवायेगा मैं उसी प्रत्याशी को वोट दूंगा, बाद में हटाने का तो सभी वादा करते हैं।

नगर पंचायत बंकी के वोटर अधिवक्ता प्रवीन शर्मा ने कहा कि चेयरमैन सनातन धर्म की रक्षा करने वाला, राष्ट्रवादी जनमानस में लोकप्रिय और नगर पंचायत के विकास के प्रति जागरूक व्यक्ति ही होना चाहिए जिसका उद्देश्य विकास के धन से अपनी झोली न भरकर विकास से वंचित व शोषित जरूरतमंद आम जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचना हो। जिससे सड़क, पानी, नाली, बिजली, विद्यालय, अस्पताल जैसी सुविधाएं सुलभ हो सकें जिनका बंकी नगर पंचायत में अब तक अभाव है। आज तक कार्यालय से मात्र कागजों पर ही विकास कार्य दिखाया जाता रहा, अब धरातल पर काम करने वाला चेयरमैन चाहिए। कमीशनखोरी पर लगाम तथा छोटे मोटे कार्यों के लिए अलग से काउंटर हो। जनता की समस्याओं की सुनवाई हो ताकि जनता को चक्कर न लगने पड़े, शिकायत की अलग से पेटी रखी जाये और उस पर अमल किया जाये।

वही युवा अधिवक्ता मोहम्मद उमर मुख्तार ने बताया कि बंकी रेलवे क्रासिंग पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाये ताकि आवागमन में हो रही समस्या से बंकी वासियों को निजात मिल सके। क्रासिंग बंद होने के कारण मरीजों, बच्चों व अन्य लोगों को घण्टों खड़ा रहना पड़ता है जिससे बहुमूल्य समय नष्ट हो जाता है। वही दिलीप शर्मा ने कहा कि वादे तो बड़े-बड़े किये जाते हैं किन्तु चुनाव बाद सबकी हवा निकल जाती है। पवन लोधी ने बताया कि वादे तो सभी करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद से हम देख रहे हैं कि सफाई नहीं कमाई की जाती है।

कस्बा बंकी में सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं किन्तु कोई भी प्रत्याशी कस्बे में फैली गंदगी पर ध्यान नहीं दे रहा है, क्या कस्बा बंकी के निवासियों को समस्याओं से निजात मिलेगी या इसी तरह गंदगी में रहने को मजबूर होंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!