सतरिख पुलिस ने अवैध बालू खनन में प्रयुक्त एक अदद ट्रक को किया सीज।

समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

 बराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने अवैध बालू खनन में प्रयुक्त एक अदद ट्रक को किया सीज।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में अवैध बालू खनन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख श्री बृजेश कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में अवैध बालू खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सतरिख पुलिस द्वारा नाका सतरिख सीएचसी सतरिख के पास खाली प्लाट में अवैध बालू खनन करते हुए 01 अदद ट्रक नं0 यूपी 41 एटी 2874 के चालक जीत बहादुर पुत्र रामआधार निवासी पूरे गिरधर भानपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी द्वारा बालू परिवहन किये जाने व गाड़ी सम्बन्धी कागजात मांगे जाने पर कागजात नही दिखा सके जिससे थाना सतरिख पुलिस द्वारा उक्त वाहन को सीज किया गया। अवैध बालू खनन के सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित किया जा चुका है। अवैध बालू खनन पर की गयी कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

Don`t copy text!