सपाईयो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया धरना प्रदर्शन पूर्व मन्त्री व जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौपा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भाजपा सरकार के विरोध मे सपाईयो ने पार्टी कार्यालय स्थित छाया चैराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन कर पूर्व कारागार मंत्री ने राज्यपाल को 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौपा। इस दौरान कार्यकर्ता व पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई गुरुवार को करीब सुबह 11 पार्टी कार्यालय पर सपा  जिलाध्यक्ष अयाज अहमद, पूर्व मन्त्री अरविन्द सिंह गोप, राजा राजीव सिंह फरीद महफूज किदवई, राम गोपाल रावत पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह समेत हजारो की संख्या मे सपा कार्यकर्ता जमा होने लगे लेकिन इससे पहले जिला प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। कुछ ही देर के बाद कार्यकर्ता नारे बाजी करते हुये सड़क पर पहुँच गये वहाँ पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तभी पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस ने चैराहे पर बेरिंगकेंटिग कर दिया था। पुलिस ने सपाईयो के वहीं पर रोक रखा था। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता के हाथो मे तखती लिये हुये थे उस पर लिखा था की फर्जी एनकाउंटर बन्द करो, ये देखो भाजपा का खेल राशन डीजल हुवा महगा, बच्चियों के बलत्कारियो को फाँसी दो जेसे कई सलोगन लिखे हुवे थे। सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने सरकार से माँग की है की पराली जलाने के नाम पर किसानो के ऊपर फर्जी मुकदमे वापस लिया जाये। इसके अलावा क्रय केंद्रो पर किसानो से धान ना खरीद कर बिचैलियो से खरीदा जा रहा है इसे तत्काल बन्द किया जाये। सपा जिलाध्यक्ष ने ये भी मांग की है एनआरसी व सीएबी को वापस लिया जाये। उन्होंने कहा पूर्व मन्त्री अरविन्द गोप ने कहा कि क्या मुसलमान भारतीय नही है जो उनसे सबूत मांग रही है। श्री गोप ने कहा जबसे देश मे भाजपा सरकार बनी है तबसे देश मे भय का माहौल पैदा हो गया है। पूर्व विधायक फरीद महफूज किदवई ने कहा हमारे बजुर्गो ने देश की आजादी के लिये बलिदान दिया है फिर भी मुसलमानो भारतीय नगरिकता का सबूत मागा जा रहा है ये कहँ का इंसाफ है। उन्होंने आगे कहा आज देश की बदसेबदतर हालत हो रहे है इसके जिम्मेदार प्रदेश के मुख्यमन्त्री और देश के प्रधानमन्त्री है जहाँ देखो वहाँ भ्रष्टचार फैला हुआ है। पूर्व मन्त्री राजा राजीव सिंह ने बताया की प्रदेश की सरकार भ्रष्टचरियों को बचा रही है सबसे ज्यादा क्राइम इस सरकार मे हुआ है। एनआरसी लाकर अमित शाह ने ये साबित कर दिया की में जो चाहूँगा वो होगा। मुख्यमन्त्री योगी आदित्त्यनाथ पर हमला बोलते हुयेे श्री सिंह ने कहा की सरकार ने नवजवानो को बेरोजगार से दूर कर दिया है पूरे प्रदेश मे त्राहि त्राहि मचीं हुई है। धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस व सपा कार्यकर्ता से धक्का-मुक्की मे हैदरगढ़ के पूर्व विधायक राम मगन बेहोश हो गये आनन फानन पूर्व विधायक को जिला अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती कराया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या मे पुलिस तैनात थे। सपाईयो ने राज्यपाल को 18सूत्रीय ज्ञापन एस0डी0एम को सौपा। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, धीरज गुलसिया, वसीम राईन, हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, फरजान उस्मानी, विशाल यादव, प्रदीप यादव, मयंक मिश्रा, रवि यादव, अभिषेक मिश्रा, ताज राईन, आशीष सिंह आर्यन, मौलाना असलम, आदि सैकड़ों संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

जुलूस निकाला तो होगी कार्यवाही: एसडीएम
बाराबंकी। एसडीएम अभय पाण्डये ने बताया की पुरे जिले मे धारा 144 लागू है किसी को भी जुलूस निकालने की इजाजत नही है। उन्होंने आगे बताया की अगर कोई संगठन जबरदस्ती जुलूस निकलेगा तो उस पर सख्त कार्यवाही होगी। एसडीएम ने अवाम से अपील की है कि आप लोग शान्ति बनाये रखे किसी के बहकावे मे न आये।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी 

Don`t copy text!