निर्विरोध निर्वाचित हुए चाचा-भतीजे
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
बाराबंकी। दरियाबाद ब्लॉक के में आज नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का वितरण होने के बाद ब्लाक क्षेत्र के अगानपुर प्रथम सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख देवानंद पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।वही बिबियापुर गांव से उनके भतीजे आकाश पांडेय (विक्की) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इन दोनों सीट पर किसी दूसरे प्रत्याशी ने पर्चा नही भरा था इस कारण आज अंतिम दिन दोनों लोगो को निर्विरोध बीडीसी चुना गया है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी खुशी जाहिर कर उनको बधाई दी पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेकानंद पांडेय के पुत्र आकाश पांडे को पहली बार क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़े हैं। इस मौके पर नीरज दास, मयंक बाजपेई, दुर्गेश दीक्षित, अजय गोंविद शरण बाजपेयी, पुल्लु बाजपेई, आदित्यनाथ सहित अन्य लोगो ने बधाई दी।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

