भिन्न ब्रांड की 11,160 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से डी.सी.एम.ट्रक में लदी भिन्न-भिन्न ब्रांड की 11,160 बोतल (कीमत लगभग 30 लाख) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राम सूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतरिख के नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.04.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस/चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त मंशाराम पुत्र गया प्रसाद निवासी लोखरिया जाटा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को सरैया बाजार थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से डी.सी.एम. में लदी 340 गत्ता/पेटी में 11,160 बोतल (कीमत लगभग 30 लाख) अवैध अग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0स0 100/2021 धारा 60(1)/60ए/60बी/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त मंशाराम ने पूछताछ में बताया कि मै अंग्रेजी शराब को सरोजनी नगर जनपद लखनऊ से अपनी डी.सी.एम. ट्रक में लादकर बाराबंकी में मुकेश जायसवाल के गोदाम पर ले जा रहा था। पंचायत चुनाव में बांटने के लिए यह शराब जा रही थी, इसलिए लखनऊ एवं बाराबंकी के मुख्य मार्ग न जाकर चिनहट लखनऊ से घूमकर लखैचा सतरिख होते हुए जा रहा था जिससे किसी को शक न हो। गिरफ्तार अभियुक्त-
मंशाराम पुत्र गया प्रसाद निवासी लोखरिया जाटा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

