उन्नाव ।आसीवन थाना क्षेत्र उदशाह गांव में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार शाम आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली तो दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मगर तब तक तीनों घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गई थी।
उदशाह गांव निवासी नन्हकू के घर के छप्पर में अचानक आग की लपटें उठने लगी और घर गृहस्थी का दो लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पड़ोसी विजय प्रकाश के घर को चपेट में ले लिया और एक लाख रुपए का सामान जल गया। सुनील का एक लाख रुपए, तुलसी का पचास हजार, गोकुल का एक लाख रुपए का सामान जल गया ग्रामीणों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक घरों को अपनी चपेट में ले कर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Related Posts

