भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रामनगर कार्यालय का उदघाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये सम्पन्न हो रहे चुनाव मे सभी कार्यकर्ता जुट जाये। अब समय बहुत ही कम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने समर्थित प्रत्याशी अजीत वर्मा गुड्डू के संयोजन मे आयोजित क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहा। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियो की जानकारी भी आमजनो के मध्य रखने के निर्देश दिये। वरिष्ठ भाजपा नेता रामसजीवन वर्मा तथा पूर्व महामंत्री बाल मणि मुकुन्द गुप्त ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर समर्थित दलीय प्रत्याशियो को विजयी बनाये जाने की अपील की। इस मौके पर रामनगर तृतीय से डीडीसी के प्रत्याशी अजीत वर्मा गुड्डू, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, महादेवा मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राजकुमार यादव, महामंत्री अयोध्या प्रसाद, उपाध्यक्ष अनन्त राम यादव, बंकू सेक्टर संयोजक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिह रिंकू देवेन्द्र मौर्य, परिषद के डा.आर.पी दुबे, मंत्री राहुल वर्मा, एसपी शुक्ला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!