बाराबंकी। थाना असंद्रा पुलिस ने मंगलवार को नगर पंचायत सिद्धौर में छापामारी का 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर ताश के पत्ते तथा 1560 रुपए की नकदी बरामद की है। जरिए मुखबिर मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी ने चैकी प्रभारी सिद्धौर रूपेंद्र कुमार मिश्र हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार मिश्र हेड कांस्टेबल गोमती तथा कांस्टेबल राजेश कुमार यादव के सहयोग से नगर पंचायत में स्थित बसावन तालाब के निकट छापामारी कर हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे मोहम्मद आतिफ मोहम्मद अरमान मोहम्मद फिरोज तथा अहमद निवासीगण शेखन टोला नगर पंचायत सिद्धौर को धर दबोचा। मौके पर पुलिस ने 52 ताश के पत्ते माल फड 1100 रुपए तथा जामा तलाशी के दौरान 460 रुपए बरामद किए स पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

