अलीगढ । हरदुआगंज के गांव नगला ठेकेदार में दंपति के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा।
हरदुआगंज के नगला ठेकेदार निवासी अखिलेश का कहना था कि पिता राय साहब (55) और मां आशा (50) करीब 10 साल पहले गांव से रामनगर आईटीआई चले गए, वहीं सब्जी बेचकर परिजनों का पालन पोषण करते थे। किसी से उन्होंने ब्याज पर रूपए ले लिए, ब्याज न निकलने के कारण सूदखोरों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते दोनों शुक्रवार को राम नगर से निकले और बेटी के यहां पहुंच गए। वहां से दोनों लोग सोमवार दोपहर गांव आ रहे थे, गांव से पहले कुछ लोगों ने दोनों को देखा था। वह घर नहीं पहुंचे और मंगलवार सुबह ग्रामीणों खेतों की ओर निकले तो दोनों की लाशें देखकर उनके होश उड गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड एकत्र हो गई, आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शवों को देखका विलाप करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात शुभम पटेल, सीओ सुदेश गुप्ता के साथ-साथ एसओ हरदुआगंज राम वकील मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शहर से फारेंसिक टीम को भी बुला दिया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है, महिला के पास से सुसाइड नोट्स मिला है। मौत के पिछले के कारणों की जानकारी की जा रही है, बात रही सूदखोरी की तो इसे भी विवेचना का हिस्सा बनाया गया है।