स्कॉटलैंड। दुनियाभर में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। भारत में तो हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड तीन लाख 53 हजार नए कोविड मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश क्या दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में इतने मरीज नहीं मिले थे और न ही इतने लोगों की मौतें हुई थीं। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि सर्दी-जुकाम भी वायरस के कारण ही होता है, जबकि कोविड के लिए जो जिम्मेदार वायरस है, उसका नाम सार्स-कोव-2 है। अब कुछ वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस इंसान के शरीर से कोरोना वायरस को भगा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि सर्दी-जुकाम के लिए जिम्मेदार राइनो वायरस मौजूदा कोरोना वायरस को हरा सकता है। दरअसल, उनका कहना है कि कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जो मानव शरीर को संक्रमित करने के लिए दूसरे वायरस से लड़ते हैं और इसमें सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस भी शामिल है।
सर्दी-जुकाम वाले राइनो से फायदा
Related Posts

