जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लगायी फटकार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम कोविड चिकित्सालय आस्था हास्पिटल देवा रोड, शेरवुड हॉस्पिटल का जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने संयुक्त रूप से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी कोराना डा. राजीव सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। साथ ही सारंग ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को पूर्ण विवरण अंकित नही पाया गया। आक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर यह भी अवगत नहीं कराया गया कि चिकित्सालय में कितने आक्सीजन सिलेन्डर उपलब्ध है एवं कितने भरे है न ही इस सम्बन्ध में कोई लाग बुक चिकित्सालय में नहीं पाई गई। यह स्थिति घोर आपत्तिजनक है। प्रबन्धक डॉ. वीरेन्द्र पटेल को कठोर निर्देश दिये गये किसी भी मरीज से आक्सीजन सिलेन्डर भरवाने के लिए कदापि नही कहेगें। साथ ही आक्सीजन सिलेन्डर की लॉग बुक नियमित रूप से भरेंगे, जिससे आक्सीजन की उपलब्धता परादर्शी रहे। भविष्य में पुनरावृत्ति पाये जाने पर महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!